कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बेंगलुरु, (वार्ता) केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के पुत्र निखिल कुमारस्वामी ने हाई-प्रोफाइल चन्नपटना विधानसभा सीट के लिए राष्ट्रीय जनतांत्र गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके साथ साथ ही भाजपा उम्मीदवार बंगारू हनुमंथु ने संदूर और श्री भरत बोम्मई ने शिगगांव के लिए नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि राज्य में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। चन्नपटना में श्री निखिल के नामांकन के साथ एक विशाल रोड शो हुआ, जिसमें श्री आर अशोक, पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए। शक्ति प्रदर्शन का उद्देश्य श्री निखिल के अभियान को मजबूत करना था। श्री अशोक ने राजग उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा समय में सांसद बसवराज बोम्मई के पुत्र भरत बोम्मई ने शहर में एक भव्य जुलूस के बाद शिगगांव में अपना नामांकन दाखिल किया। इस कार्यक्रम ने काफी ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

 

Next Post

चंद्रबाबू के मुद्दे पर बहस होनी चाहिए !

Sat Oct 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने की बात कहकर एक नई बहस छेड़ दी है. इस बहस में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी शामिल हो गए हैं. चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या […]

You May Like

मनोरंजन