नव विवाहिता के मौत के बाद मायके पक्ष का गंभीर आरोप

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, सासन पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 20 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न ग्राम सासन निवासी एक नव विवाहिता महिला की जिला चिकित्सालय में बीती आधी रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मौत के बाद उसके मायके पक्ष वालों ने महिला के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया।

दरअसल ग्राम कर्सुआराजा निवासी शिवनन्दन प्रसाद शाह ने अपनी पुत्री सीमा साहू की शादी सासन निवासी रूपनारायण शाह के पुत्र आनन्द कुमार शाह के साथ इसी साल के अप्रैल महीने में किया था। जहां शनिवार-रविवार की रात करीब 2:50 बजे अचानक उल्टी करने पर ससुराल पक्ष वालों के द्वारा आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम सिंगरौली अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया। लेकिन महिला की हालत नाजुक होते देख सिंगरौली अस्पताल के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद ट्रामा सेन्टर में महिला सीमा की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतिका सीमा के पिता शिवनंदन प्रसाद शाह सहित अन्य का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के साथ-साथ भूमि की मांग कर रहे थे। दहेज एवं भूमि न देने के कारण सुनियोजित तरीके से सीमा की हत्या की गई। वही मृतिका के ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उक्त आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि सीमा की अचानक तबियत खराब होने के कारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

निगाही परियोजना के जिम्मेदारों ने अधिग्रहित भूमि व मकान का नही किया मूल्यांकन

Sun Oct 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कलेक्टर का निर्देश भी बेअसर, ढाई माह बाद भी जमीदोज मकान का निगाही प्रोजेक्ट ने नही किया मौका मुआयना, हैवी ब्लास्टिंग से मकान हुआ जमीदोज, पीड़ित निगाही परियोजना का चक्कर लगाना मजबूर नवभारत न्यूज सिंगरौली 20 अक्टूबर। […]

You May Like

मनोरंजन