कांग्रेस के दो दिग्गज नेता हो गए भाजपा सदस्य!

बीजेपी मेम्बरशिप वैरिफिकेशन के पहुंचे मैसेज

पूर्व मंत्री को सदस्यता की मिली बधाई, पूर्व विधायक बोले भाजपा फर्जी आंकड़े कर रही पेश

जबलपुर:  सियासी बवाल के साथ भाजपा सदस्यता अभियान पर सवाल उठ रहे है। एक और ताजा मामला प्रकाश में आया है। दरअसल अब कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के मोबाइल पर भाजपा की सदस्यता के मैसेज पहुंचे है। पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना के मोबाइल में  बीजेपी मेम्बरशिप   वैरिफिकेशन कोड पहुंच इसके बादपूर्व मंत्री एवं कांग्रेेस विधायक लखन घनघोरिया को उनके मोबइल पर भाजपा के सदस्य बनने की बधाई का संदेश पहुंचा। जिसके कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाए है। पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहना कि  भाजपा का मेम्बरशिप कैम्पेन ठेके पर चला गया है अन्यथा इस तरह से नहीं होता।

उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का दावा करने वाले भाजपा के आंकड़े फर्जी है जिन्हें पेश किया जा रहा है जिसकी पोल उनके खुद के नेता ही खोल रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का   सदस्यता अभियान वोटर लिस्ट और राशन कार्ड लिस्ट देखकर चलाया जा रहा है।  विदित हो कि मंगलवार को   पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई  ने एक्स पोस्ट की थी जिसके बाद सियासी बवाल मच गया था। उनसे भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांगा गया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि एक कॉलर्स ने फोन कर बोला कि  भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। यह जानकारी खुद श्री विश्नोई ने एक्स पर पोस्ट कर दी थी।

पोस्ट में यह भी लिखा था  कि ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। आगे उन्होंने यह भी लिखा कि था कि जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे। मैंने पहले भी  नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। अब कांगे्रस के पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया और उत्तर मध्य के पूर्व विधायक विनय सक्सेना को बीजेपी सदस्यता का मैसेज पहुंचने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं सरगर्म हो गई है। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधर षडयंत्र रचने की पूर्व मंत्री ने कराई एफआईआर
उधर  पूर्व मंत्री और पाटन विधानसभा से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने  भारतीय जनता पार्टी को और भाजपा के सदस्यता अभियान को बदनाम करने का षणयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए ओमती थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।  उन्होंने शिकायत में बताया कि  उनके मोबाईल नंम्बर एक नंबर से मिस्ड कॉल आया। 10 मिनट बाद मिस्ड कॉल का जबाव दिया। कॉलर्स नेे आफर दिया कि आप पैसे दें तो मैं, आपके एकाउन्ट से भाजपा की सदस्यता कर सकता हूँ। यह ऐजेन्सी या व्यक्ति इस फोन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को और भाजपा के सदस्यता अभियान को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहा है। शिकायत पर धारा 318(3),318(4),62 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Post

रेल यात्रा के दौर कट गई जेब

Thu Oct 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर: जबलपुर से सतना की यात्रा कर रहे युवक की जेब कट गई। जिसमें नगदी आठ हजार रूपए समेत आधारकार्ड रखा हुआ था। जीआरपी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक  रामरूप पाण्डेय निवासी राँझी […]

You May Like