नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 20 नवंबर 2025 को सोने के सभी कैरेट में बढ़त देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹1,23,884 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। […]
व्यापार
Business News
मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। सेंसेक्स 284.45 अंक की मजबूती के साथ 85,470.92 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 181.54 अंक (0.21 प्रतिशत) ऊपर 85,368.01 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) दिल्ली जिंस बाजार में बुधवार को सामान्य कारोबार के बीच मांग के समर्थन से चावल और गेहूं में तेजी का रुख दिखा जबकि विदेशों से नरमी के संकेतों के बीच ज्यादातर खाद्य तेलों के भाव नीचे थे। दालों में भी मसूर को छोड़ कर कुल […]
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाल दिया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने स्टारनेटएफएक्स.कॉम, कैपप्लेस.कॉम, मिरॉक्स.कॉम, फ्यूजनमार्केट्स.कॉम, ट्राइव.कॉम, एनएक्सजीमार्केट्स.कॉम और नॉर्डएफएक्स.कॉम को अनाधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय प्लेटफॉर्म की सूची में डाल दिया […]
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगले महीने से मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह 22 दिसंबर से यह उड़ान शुरू करेगी। फिलहाल रीवा और इंदौर के बीच कोई […]
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) निजी और सरकारी बैंकों की डॉलर लिवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.48 रुपये प्रति डॉलर का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर एक पैसे टूटकर 88.60 रुपये प्रति डॉलर […]
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) वित्तीय तंगी से जूझ रही निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने विमान लीज पर देने वाली कंपनी कार्लाइल एविएशन को प्राथमिकता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी कर 442 करोड़ रुपये का कर्ज उतार दिया है। एयरलाइंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया […]
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) आईटी कंपनियों के नेतृत्व में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स वर्ष 2025 में पहली बार 85 हजार अंक के पार बंद हुआ। सेंसेक्स 513.45 अंक चढ़कर 85,186.47 अंक के इस साल के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल […]
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल ने मंगलवार को भारत में एप्पलकेयर प्लस विकल्पों के विस्तार की घोषणा की जिसमें अब आईफोन चोरी होने या खो जाने पर भी कवरेज का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि इसके तहत आईफोन के चोरी होने या खो जाने पर […]
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने बुधवार से अपने सभी 5जी यूजर्स के लिए जियो जेमिनआई प्रो प्लान बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस प्लान में गूगल के नये और एडवांस जेमिनआई 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और […]