मॉस्को, 28 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि रूसी सीमा पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की टुकड़ियों का जमावड़ा चिंताजनक है। श्री लावरोव ने यहां सुरक्षा मुद्दों के प्रभारी उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में कहा, “संयोगवश पूर्व में तटस्थ रहे […]

वाशिंगटन 28 मई (वार्ता) अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने अपने दूतावासों से कहा है कि वे फिलहाल छात्र वीजा के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित न करें। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को राजनयिकों को भेजे गए पत्र में कहा कि यह रोक अगले आदेश तक जारी […]

कोलंबो, 28 मई (वार्ता) श्रीलंका के अधिकारियों ने समुद्री अभियान में 600 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की है। श्रीलंका की नौसेना, राज्य खुफिया सेवा और पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा दो मछली पकड़ने वाली […]

मास्को, 28 मई (वार्ता) अमेरिका ने अक्टूबर 2023 से अब तक इजरायल को 90 हजार टन से अधिक सैन्य आपूर्ति की है, जिसमें बख्तरबंद वाहन और गोला-बारूद भी शामिल हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार ने मंगलवार को इजरायली रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया […]

वाशिंगटन, 28 मई (वार्ता) विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत एवं अमेरिका के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सहायक मंत्री जेफरी केसलर से मुलाकात की। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यहां बताया कि भारतीय विदेश सचिव और अमेरिकी मंत्री ने प्रौद्योगिकी […]

बुखारेस्ट 28 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार शाम रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन से फोन पर बात की और उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया। रोमानियाई प्रसारक डिजी24 ने सूत्रों का हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मई 2025 का […]

हरारे, 28 मई (वार्ता) जिम्बाब्वे में मिडलैंड्स प्रांत के क्वेके के पास एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक ईंधन टैंकर, एक ट्रक और एक वैन की टक्कर होने से 12 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने एक बयान में कहा कि दो ट्रेलर वाला पेट्रोल […]

कराकस, 28 मई (वार्ता) वेनेजुएला ने अपने नागरिकों से अमेरिका जाने से बचने का आग्रह किया गया। विदेश मंत्री यवन गिल ने टेलीग्राम पर मंगलवार को एक यात्रा चेतावनी जारी की। उन्होंने कथित मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में वेनेजुएला के लोगों को निर्वासन, परिवार से […]

मास्को, 28 मई (वार्ता) रूसी वायु रक्षा ने पिछले तीन घंटों में छह रूसी क्षेत्रों में 112 यूक्रेनी ड्रोन को रोका और नष्ट कर दिया। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दी। मंत्रालय ने कहा, “27 मई को मास्को के समय के अनुसार 21:00 से 28 मई को […]

सिडनी, 28 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के भीतरी-पश्चिमी उपनगरों में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को […]