बगदाद, 28 जुलाई (वार्ता) इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को कृषि मंत्रालय के कार्यालय पर सशस्त्र बंदूकधारियों के हमले में एक पुलिस जवान और एक नागरिक की मौत हो गयी। इराकी गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि रविवार सुबह नवनियुक्त निदेशक की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक के […]

काहिरा, 28 जुलाई (वार्ता) मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी ने रविवार को फोन पर बातचीत कर गाजा पट्टी के हालात और युद्ध विराम सुनिश्चित करने पर चर्चा की। मिस्र के विदेश मंत्रालय […]

सना, 28 जुलाई (वार्ता) यमन के हूती सशस्त्र समूह ने रविवार देर रात चेतावनी दी है कि वह किसी भी गंतव्य की ओर जा रहे इज़राइल से जुड़े सभी विदेशी जहाजों को निशाना बनाना शुरू करेगा। समूह ने यह बयान गाजा के खिलाफ इज़राइल की “नाकाबंदी के बाद वहां व्याप्त […]

कोटे डी आइवर, 28 जुलाई (वार्ता/स्पुतनिक) आइवरी कोस्ट में एक ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 51 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी देश के परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा, “यह […]

बर्लिन, 28 जुलाई (वार्ता) दक्षिणी जर्मन राज्य बाडेन-वुर्टेमबर्ग में रविवार शाम एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। यह दुर्घटना रीडलिंगन शहर के पास उस समय हुई जब […]

मनीला, 27 जुलाई (वार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण-पूर्व में स्थित मसबाते प्रांत में रविवार को सैनिकों के साथ हुई झड़प में सात संदिग्ध विद्रोही मारे गए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी मेजर फ्रैंक रोल्डन ने बताया कि प्रांत के उसोन शहर में एक लड़ाकू अभियान में सुबह लगभग […]

सिंगापुर, 27 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनका राज्य बंदरगाहों और हरित ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में निवेश के प्रचुर अवसर प्रदान करता है। सिंगापुर की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायडू ने सिंगापुर में रविवार को कहा कि राज्य में इस […]

बैंकॉक, 27 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा ने रविवार को थाई सेना के सूत्रों के हवाले से कहा कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर आज भी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। प्रसारणकर्ता ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 6:40 बजे कंबोडियाई तोपखाने के गोले सुरिन प्रांत में एक नागरिक घर […]

नोम पेन्ह, 27 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सशस्त्र संघर्ष चौथे दिन भी जारी रहने के कारण लगभग 80 हजार कंबोडियाई ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से पलायन कर गये हैं। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कंबोडियाई […]

काहिरा, 27 जुलाई (वार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने शनिवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत कर गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की। यह जानकारी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में दी। दोनों नेताओं […]