ढाका, 17 जुलाई (वार्ता) बंगलादेशी अधिकारियों ने भारी जन आक्रोश के बीच प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के मैमनसिंह स्थित पैतृक घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई को रोक दिया है। यह जानकारी मीडिया खबरों के माध्यम से गुरुवार को प्राप्त हुई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, एक […]
विदेश
World News
लंदन/काबुल, 17 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण सूचना के लीक हो जाने से सरकार की गोपनीय योजना का खुलासा हुआ है जिसके तहत देश में रह रहे 33 हजार से ज़्यादा अफ़ग़ान नागरिकों को वापस भेजा जाना है। हालाँकि इस प्रस्ताव की ज़्यादातर प्रक्रियाएँ अभी सार्वजनिक नहीं की गई […]
मेलबर्न, 17 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में बड़े पैमाने पर हरित हाइड्रोजन के उत्पादन का संभावित समाधान खोजा गया है जिससे वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में एक प्रमुख बाधा दूर हो गई है। इस अध्ययन का नेतृत्व कर रहे ऑस्ट्रेलियाई मोनाश […]
बीजिंग/जोहान्सबर्ग, 17 जुलाई (वार्ता) चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने आज बीजिंग में दक्षिण अफ्रीकी उपराष्ट्रपति पॉल माशातिले से मुलाकात कर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में दोनो नेताओं की मुलाकात के बाद चीन और दक्षिण […]
न्यूयार्क 17 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि अटलांटा स्थित शीतल पेय की दिग्गज कंपनी ”कोका-कोला” देश में अपने सोडा और कोक में असली गन्ने की चीनी का इस्तेमाल फिर से शुरू करेगी । श्री ट्रम्प ने बुधवार को ट्रुथ सोशल मीडिया पर यह जानकारी […]
न्यूयॉर्क 17 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में अलास्का के सैंड पॉइंट से 87 किलोमीटर दक्षिण में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। भूकंप के तेज झटके अंतरराष्ट्रीय समय 20:37:40 बजे […]
मास्को, 17 जुलाई (वार्ता) जर्मनी ने कई देशों की मदद से हैकरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात रूसी गिरोह नोनेम 057 (17) के छह सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये हैं। जर्मन पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने अमेरिका और कई यूरोपीय देशों की मदद […]
लंदन,17 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेनी शरणार्थियों का कार्य वीजा 18 महीनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। श्री स्टार्मर ने बुधवार को यहां संसद में कहा,“ यूक्रेन के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। हम उन्हें अतिरिक्त 18 महीनों के लिए ब्रिटेन […]
लंदन, 17 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन में बच्चों को विनाशकारी और घातक बीमारियों से बचाने के लिए तीन लोगों के ‘आनुवंशिक डीएनए’ का उपयोग किया गया है और इस नयी तकनीक से आठ बच्चों का जन्म संभव हुआ है। डॉक्टरों ने गुरूवार को यहां बताया कि ब्रिटिश वैज्ञानिकों द्वारा विकसित इस […]
वाशिंगटन, 17 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार कैलिफ़ोर्निया की हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए पैसे नहीं देगी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि संघ सरकार का एक भी डॉलर इस घोटाले में फिर कभी खर्च नहीं किया जाएगा।जिस […]