साओ पाउलो, 16 अगस्त (वार्ता) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पैडिल्हा ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार द्वारा उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटी के पर्यटक वीजा रद्द करने के निर्णय को “कायरतापूर्ण” करार दिया और कहा कि यह उन लोगों को डराने की कोशिश है जो वाशिंगटन के सामने झुकने […]

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत में अच्छी प्रगति की है लेकिन आज के शिखर सम्मेलन से यूक्रेन में युद्ध पर कोई समझौता नहीं हो पाया। यह जानकारी सीएनएन ने दी। शुक्रवार रात फ़ॉक्स […]

एंकोरेज (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात का एकमात्र उद्देश्य रुस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम है। श्री ट्रम्प ने श्री पुतिन से मुलाक़ात के लिए एयर फ़ोर्स वन से एंकोरेज के लिए रवाना होते हुए कहा कि वह रूस […]

एंकोरेज, 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार देर रात अलास्का के संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में अपनी बहुप्रतीक्षित शिखर बैठक शुरू की, जिसमें यूक्रेन में युद्ध समापत करने का मुद्दा प्रमुख है। यह बैठक अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ की मास्को यात्रा के […]

वाशिंगटन 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में अलास्का के रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ सैन्य सुविधाओं और आइसब्रेकर खरीद के बारे में चर्चा करेंगे। अलास्का के न्यूज़ सोर्स प्रसारक ने यह जानकारी दी है। श्री सुलिवन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन […]

हांगकांग, 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोकतंत्र समर्थक और बीजिंग की आंखों की किरकिरी उद्योगपति जिमी लाई को हांगकांग की जेल से रिहा कराने का संकल्प दोहराया है जो लगभग दस महीने से हांगकांग की जेल में बंद हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 77 वर्षीय मीडिया […]

कैनबरा, 15 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने 1.3 करोड़ से अधिक जैव नमूनों की सुरक्षा के लिए एक जैव विविधता केंद्र खोला है। कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईआरओ) द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, राजधानी कैनबरा में डायवर्सिटी नामक नया भवन ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय […]

मिन्स्क, 15 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) बेलारूस की सेना ने रूस से आधुनिक बहुउद्देशीय सैन्य विमान एसयू-30एसएम2 की एक नयी खेप हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।. मंत्रालय ने कहा कि ये विमान मिन्स्क और माॅस्को के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के हिस्से के रूप में प्राप्त हो […]

मास्को, 15 अगस्त (वार्ता) रूस के कुर्स्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य 10 घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ड्रोन शहर […]

एंकरेज, अमेरिका, 15 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि उनका अनुमान है कि अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी आगामी बैठक के असफल होने की 25 प्रतिशत संभावना है। फॉक्स न्यूज़ रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में श्री ट्रम्प ने कहा कि […]