ग्वालियर: टेकनपुर जौरासी के बीच आज सुबह एंबुलेंस और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हो गई। एंबुलेंस छतरपुर से ग्वालियर आ रही थी। ड्राइवर की झपकी लगने पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में मार दी। दो लोगों को चोट आई है। दुर्घटना के बाद ग्वालियर झांसी हाईवे पर जाम लग गया।
ग्वालियर एवं चंबल
Gwalior and Chambal
ग्वालियर: तिघरा बांध में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्वालियर। नवयुवक अग्रवाल समाज, मुरार की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांयकाल सात बजे चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला, घासमंडी, मुरार से शुरू होकर बजाजखाना, अग्रसेन चौराहा,सदर बाजार, बारादरी चौराहा होते हुये हुरावली स्थित गोयल वाटिका पहुंचा। चल समारोह का मार्ग में जगह जगह […]
ग्वालियर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ने मंगलवार को दूसरे दिन रक्तदान किया। शिविर मायाचंद की धर्मशाला फोर्ट रोड पर आयोजित किया गया। लगभग 92 अग्रवाल बंधुओं एवं अग्रवाल बहनों ने रक्तदान किया। अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुदामा अग्रवाल ने इस मौके पर रक्तदान की […]
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारी लोकेश कुमार यादव ने महाराजपुरा विमानतल के विमानपत्तन निदेशक के पद का कार्यभार संभाल लिया। यादव को विमानतल प्रबंधन और एविएशन संचालन में व्यापक अनुभव है। उन्होंने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया है। उनके […]
ग्वालियर। दो विधवा महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर को राज्यपाल के नाम आवेदन सौंप परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की। दोनों महिलाएं पूनम भदौरिया व सुरुचि भदौरिया ने कहा कि वे बैंक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से आहत हैं। महिलाओं का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर […]
ग्वालियर। एक अजब मामला सामने आया है। युवक को चक्कर आए तो वह बस स्टॉप पर बने टेबल पर सो गया। 2 घंटे बाद जब नींद खुली तो ना उसकी बाइक थी, ना ही जेब में रखे 10 हजार और मोबाइल भी नहीं मिला। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी […]
ग्वालियर। बजरंग दल ने आज शाम माधव गंज थाना घेर लिया। बजरंग दल इस बात पर नाराज है कि इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इन्फ्यूलेंजर मालती बमरोलिया ने अश्लील वीडियो बनाकर माँ काली का अपमान किया है। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि जब तक काली माता का अपमान करने […]
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अपर आयुक्तों का कार्य विभाजन किया है। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव (आई.ए.एस) स्वास्थ्य विभाग समस्त कार्य, एसबीएम सेल, भवन शाखा, होर्डिग, चंबल प्रोजेक्ट, अमृत-2.0 जलप्रदाय, पीआईयू सेल, स्मार्ट सिटी से संबंधित विषयों पर समन्वय, सड़क निर्माण […]
ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सभी भक्तगणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्वच्छता की रंगोली बनाकर श्रद्धालुओं और आगंतुकों को स्वच्छता के प्रति […]