श्रीनगर, 01 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी एवं आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने बडगाम जिले में बुधवार को प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय को कुर्क किया। इसकी स्थापना अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने की थी जिनकी 2021 में मौत हो गयी थी। पुलिस […]

श्रीनगर 01 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ ‘जासूसी’ की खबरों का खंडन किया है, जिन्हें कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के एक बयान में इस बात पर ज़ोर दिया गया है […]

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) 100 साल का हो चुका है लेकिन अपनी स्थापना से अब तक उसने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे देश को फायदा हुआ है। कांग्रेस ने बुधवार को यहां सोशल मीडिया पर एक बयान में […]

मनेंद्रगढ़/चिरमिरी, 01 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को उनका आधिकारिक वाहन चिरमिरी में एक सड़क दुर्घटना में शामिल हो गया। हालाँकि, इस घटना में मंत्री समेत किसी को भी चोट नहीं आई है। स्थानीय पत्रकार ने बताया कि यह दुर्घटना चिरमिरी […]

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, केंद्रीय संस्कृति मंत्री […]

नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण के लिए चल रही कवायद के बीच रक्षा लेखा विभाग से उनकी जरूरतों के अनुसार बजटीय समीकरणों को बनाये रखते हुए इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय योगदान देने को कहा है। श्री सिंह ने बुधवार […]

नयी दिल्ली 01 एक अक्टूबर (वार्ता) भारत और उज्बेकिस्तान ने आतंकवाद की चुनौती का मिलकर मुकाबला करने तथा इस क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए सूचना साझा करने , क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम तौर तरीकों के आदान-प्रदान की जरूरत पर बल दिया है। दोनों देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की […]

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वास्थ्य स्थिर है और अस्पताल में डॉक्टरों का एक दल उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस ने बुधवार को बताया कि पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री खरगे का स्वास्थ्य अब ठीक है लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में अभी […]

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जा रहे महा नवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा, “महा नवमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! […]

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) की उग्रवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े मामले में चार और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। तीन आरोपियों की पहचान सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ उर्फ दसरू मोडियम […]