नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की शाश्वत प्रासंगिकता एवं समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर बल दिया। श्री मोदी ने एक्स पर एक संदेश में कहा, […]

कवर्धा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के समीप हुई। जबलपुर से रायपुर की […]

कोलकाता, (वार्ता) चुनाव आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि पोस्टल बैलेट को अलग करने की प्रक्रिया सभी तय नियमों के अनुसार ही की गयी है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब तृणमूल […]

नयी दिल्ली,(वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने जमीन विवादों के निपटारे के लिए कानूनी रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका पर गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही विधि आयोग को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने गुरुवार को कोस्ट गार्ड मुख्यालय, नई दिल्ली में इटली की प्रतिष्ठित शिपबिल्डिंग कंपनी फिनकैंटिएरी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित एक उच्चस्तरीय इतालवी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस दौरान इटली दूतावास की अर्थशास्त्र एवं नवाचार विभाग की प्रमुख काउंसलर अन्ना रूफिनो और फिनकैंटिएरी के मिलिट्री नेवल […]

पुणे, 30 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे की विशेष अदालत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गुरुवार को वीडी सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर से बहस जारी रही। श्री सत्यकी ने इस बात को स्वीकार किया कि उनके पास उस सीडी के लिए […]

कोलकाता, 30 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया। सुश्री बनर्जी ने सोशल […]

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जटिल भू-भाग, ढलान की अस्थिरता, भूस्खलन, बादल फटने तथा भूकंप जैसी आपदाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर की उन्नत प्रौद्योगिकियों […]

अहमदाबाद/जयपुर, 30 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कृषि क्षेत्र में आधुनिक, तकनीकी और लाभकारी बदलाव तेजी से हो रहे हैं और उनके विजन से छोटे किसान भी अब बाजार में एक सशक्त ताकत के रूप में […]

तिरुवनंतपुरम, 30 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने और बिना इजाजत किसी के भी अंदर आने से रोकने के मद्देनजर क्यूआर कोड-आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू करने का ऐलान किया है। यह नयी प्रणाली 04 मई से केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में […]