गुवाहाटी | असम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात भयावह हो गए हैं। धेमाजी जिले में सिमेन नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां बना रेलवे पुल आंशिक रूप से ढह गया है, जिसके चलते अर्चिपाथर और सिमेन चपारी स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। […]

तिरुवनंतपुरम, 29 जून (वार्ता) केरल में रविवार को राज्यव्यापी पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में बच्चों को टीका लगाया गया। राज्य भर के टीकाकरण केंद्रों पर 5 साल से कम उम्र के 17.53 लाख बच्चों को पोलियो की ओरल वैक्सीन (मुंह से दी जाने वाली दवा) दी […]

तिरुवनंतपुरम, 29 जून (वार्ता) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 जून को केरल के कन्नूर और कासरगोड ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तीस जून के लिए इस अलर्ट का दायरा बढ़ाते हुए इसमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और […]

हैदराबाद, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को हैदराबाद के एग्ज़िबिशन ग्राउंड्स में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं शासन पर लिखित दो किताबों का विमाेचन किया। इन किताबों को वरिष्ठ भाजपा नेता और तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग […]

श्रीनगर, (वार्ता) भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रविवार को श्रीनगर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने दौरे के दौरान घाटी भर में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं […]

सांगली, (वार्ता) महाराष्ट्र के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को कहा कि राज्य में लगभग 56 लाख किसानों को “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना-2026” के तहत 36,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य में भारी बारिश […]

आगरा, 28 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण अथवा पुनर्निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामी पाए जाने […]

मुंबई, 28 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘पर कतरे जाने’ वाले बयान को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है कि उनके कोई पर नहीं हैं और उनके साथ राज्य के 14 करोड़ लोगों और पार्टी के वरिष्ठ […]

चंडीगढ़, 28 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर मानवता के महानतम मार्गदर्शकों, सामाजिक चेतना के अग्रदूत और असाधारण संत थे। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने लोगों से संत कबीर […]

नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। नवंबर 2024 में श्री रामगुलाम के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह चौथी बैठक थी। बैठक में भारत […]