महाकुंभनगर, 04 फरवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व बसंत पंचमी तक 37.54 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायी जो विश्व में तीसरी बड़ी आबादी वाले देश अमेरिका की जनसंख्या से अधिक है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ […]

महाकुंभनगर, 04 फरवरी(वार्ता) भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई और महाकुंभ का वैभव देख अभिभूत हुए। भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में ‘पुण्य […]

बुलंदशहर 4 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में मिलावटी पनीर से युक्त भोजन करने से 181 बाराती बीमार हो गये। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुये चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के रामगढ़ी गांव में […]

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने अवैध अप्रवासी घोषित किए गए विदेशी नागरिकों को तुरंत निर्वासित नहीं करने पर मंगलवार को असम सरकार को फटकार लगाई और उसे निर्देश दिया कि वह हिरासत में लिए गए 63 लोगों को उनके मूल देश में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू […]

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बार्ट डी वेवर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत बनाने तथा वैश्विक मामलों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया है […]

अयोध्या (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव अयोध्या आने के बाद भी रामलला के दर्शन को नहीं गये जाे भगवान राम और सनातन के प्रति उनके विरोध को उजागर करता है। मिल्कीपुर विधानसभा के […]

अयोध्या, (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर राम की नगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने में काेई कोर कसर नहीं छाेड़ी जायेगी। मिल्कीपुर उप विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम […]

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने अवैध बंगलादेशी प्रवासियों को उनके देश भेजने के बजाय पूरे भारत के सुधार गृहों में लंबे समय तक हिरासत में रखने के संबंध में सोमवार को केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने इस […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पारंपरिक अभिभाषण दिये बिना राज्य विधानसभा से बाहर चले जाने पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को वापस बुलाने की मांग करने वाली रिट याचिका सोमवार को खारिज कर दी। याचिकाकर्ता सीआर जया सुकिन ने तर्क दिया कि राज्यपाल की कार्रवाई ने संवैधानिक मानदंडों […]

नयी दिल्ली 03 फ़रवरी (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वादे करके मुकर जाना और फिर उन वादों को भूल कर नए वादे करना इनकी […]