नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) युवा कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन कर सरकार से सवाल किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिर रही है तो देश की जनता को क्यों लूटा जा रहा है। युवा कांग्रेस के […]

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में होने वाले तीन दिवसीय ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों के आयोजन की सराहना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, ”मुझे खुशी […]

श्रीनगर, 12 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा उप-जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के डिग्री कॉलेज सोगाम के छात्रों को लेकर लोकप्रिय पर्यटन […]

रायपुर 12 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि […]

प्रयागराज,12 अप्रैल (वार्ता) प्रयागराज के कोतवाल कहे जाने वाले प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबे कतारे देखी गई। चैत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्रीराम के भक्त हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहरों में कई तरह के आयोजन […]

फिरोजाबाद 12 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया ।बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत […]

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ के शुभारम्भ के अवसर पर तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन और तीन किताबों का विमोचन किया गया है। आईजीएनसीए की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम’ पर आधारित […]

खम्मम (तेलंगाना), 12 अप्रैल (वार्ता) पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् ‘वनजीवी’ रामैया का शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से इस जिले के अपने पैतृक गांव रेड्डीपल्ली में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी जनम्मा और चार बच्चे हैं। […]

भरतपुर, 11 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राजस्थान में निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे हैं, जहां वह टाइगर सफारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने रणथंभौर के जोन नंबर दो और […]

वाशिंगटन/नयी दिल्ली, (वार्ता) अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका लंबे समय से 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के भारत के प्रयासों का समर्थन करता रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और भारत […]