हर्षिल/देहरादून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को आगमन पर स्वागत के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल और मुखवा क्षेत्र बुधवार को सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के […]

कोलकाता (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार को पिछले शनिवार (एक मार्च) को शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के दौरे के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) परिसर में हुई हिंसा के संबंध में 12 मार्च तक एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह […]

बिलासपुर 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनका आगमन बिलासपुर में होगा जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री मोदी के आगमन को लेकर विधानसभा कक्ष में अहम […]

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण में लोगों को पांच राज्यों – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और […]

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद के उस आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें 10 मार्च से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए हिरासत पैरोल की मांग की गयी […]

पटना, 05 मार्च (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने श्री लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के श्री नीतीश कुमार के दावों को हास्यास्पद और आश्चर्यजनक बताया और कहा कि वर्ष 2015 और 2022 में उन्होंने खुद उनकी पार्टी […]

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जापान से भारत की यात्रा पर आए उद्योग व्यापार जगत के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले और भारत के बारे में उनकी योजनाओं को जान कर प्रसन्नता व्यक्त की। जापानी व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के जाने माने उद्यामी और […]

शिलांग 05 मार्च (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बुधवार को 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए 1,970 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया। बजट सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का लगभग 2.96 प्रतिशत है। श्री संगमा ने 2025-26 के दौरान कुल व्यय 30,003 करोड़ रुपये होने का […]

जम्मू 05 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा आगामी 03 जुलाई से शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन 09 अगस्त को संपन्न होगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां राजभवन में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 48वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में […]

फिरोजाबाद 05 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे फिरोजबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल से तीर्थ यात्रियों की बस वृंदावन जाते समय नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के […]