नयी दिल्ली 21 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बंगलादेश में वायु सेना के एक ट्रेनर विमान दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ ढाका में एक दुखद हवाई दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से हम अत्यंत स्तब्ध और दुखी हैं, जिनमें से कई युवा छात्र थे। हमारी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।”
रिपोर्टों के अनुसार बांग्लादेश वायु सेना का यह विमान एक स्कूल पर गिर गया जिससे करीब 20 लोगों की मौत हो गई।
