नयी दिल्ली 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत आने के रुझान स्पष्ट होते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर होली और पटाखे चला कर दीवाली मनायी। मध्याह्न में मतगणना रुझानों के अनुसार 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा को 46 […]
फीचर्ड न्यूज़
Featured
कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की. उन्होंने कहा, “ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है. उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं. AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली […]
जंगपुरा विधानसभा सीट से हार के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से चुनाव लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए. मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं […]
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार को जीत हासिल हुई है. वहीं, बीजेपी की प्रियंका गौतम दूसरे स्थान पर आई हैं. दोनों में जीत और हार का अंतर 6293 वोटों का रहा.
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “इस समय तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की सरकार बन रही है. 6-7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है. ये जनता का फैसला है. हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए और […]
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेता मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने साथियों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है, क्योंकि दिल्ली में 27 साल का बनवास टूट रहा है.
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “दिल्ली विधानसभा के नतीजों के रुझानों से लगता है बीजेपी को लाभ मिल रहा है. कांग्रेस का जो वोट आम आदमी पार्टी में गया था वो कांग्रेसी सोच का था, लेकिन वो बीजेपी में जाता दिख रहा है. इस बात को जन नायक राहुल […]
केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी की बढ़त पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है. जय NDA”
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई है, जिसमें आम आदमी पार्टी के संजीव झा आगे चल रहे हैं. वहीं, जनता दल (यू) के शैलेंद्र कुमार 4964 वोटों के अंतर से पीछे हैं.
ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज भी पीछे हो गए हैं. बीजेपी की शिखा राय ने 2271 वोटों के अंतर बढ़त बनाई हुई है.