शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हो गई । यह सभी मौते शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना सीमाओं में हुई है। 2 नाबालिग छात्राए परिजनों को फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। वही 3 मौतें सड़क एक्सीडेंट में हुई है, बेराड थाना […]

इंदौर:देवास नाका के पास लसूडिया मोरी में स्थित एक गोडाउन में अभी अभी भीषण आग की सूचना पर फायरब्रिग्रेड की टीमें पहुंची है. आग की लपटें तेजी से फैली जो कई किलोमीटर दूर तक दिखने लगी है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

सीधी: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने प्रदेश में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा मऊगंज में एक युवक और पुलिस अधिकारी की हत्या तथा तहसीलदार और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के घायल होने की घटना शांति और सौहार्द से रहने वाले मध्यप्रदेश […]

नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अन्य सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वहां के अन्य न्यायाधीशों के […]

भोपाल:राज्य विधानसभा की कार्रवाई सोमवार को होली के अवकाश के बाद पुनः शुरू हुई। विधानसभा में प्रतिपक्ष कांग्रेस के सदस्य परिवहन विभाग में हुई गड़बड़ी की जाँच की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेसियों ने आज विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष की […]

नीमच: जिले के जावद नगर में बिल्लम बावजी के दर्शन मात्र से ही कुंवारों को योग्य जीवनसाथी मिल जाता है और उनकी शादी तय हो जाती है। हर साल रंगपंचमी से रंगतेरस (19 मार्च से 27 मार्च) तक बिल्लम बावजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु […]

झाबुआ: पिटोल से डेढ़ किमी दूर गांव कालिया छोटा में लबाना टोडी के किसान प्रहलादसिंह कचराजी के खेत में गेहूं काटकर इकट्ठे किए थे। फसल को थ्रेशर मशीन से निकालने की तैयारी कर रहे थे कि पकी पकाई गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि […]

भोपाल: विशेष पुलिस महानिदेशक रेल, मनीष शंकर शर्मा का कल रात इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया । उनका पार्थिव शरीर आज फ्लाइट से भोपाल लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही भोपाल में किया जायेगा। शर्मा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव कृपा शंकर शर्मा के पुत्र थे। […]

जबलपुर: भेडाघाट ग्राम घुघराघाट में 14 मार्च को नहाते समय डूबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर का शव चौथे दिन यानी सोमवार को बरामद कर लिया गया है। दरअसल होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा जूनियर डॉक्टर गहरे पानी में चला गया […]

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के साथ ही प्रदूषण और नशा मुक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं […]