नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका की पहल और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर यह घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “मुझे यह घोषणा करते […]
फीचर्ड न्यूज़
Featured
नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान ने सीधी बातचीत के बाद एक दूसरे के खिलाफ गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जतायी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार शाम विशेष ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज […]
नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के 6 मई की रात को चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगनाओं के साथ साथ सैकड़ों अन्य आतंकवादी मारे गये। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में मौलाना मसूद अजहर के परिजनों सहित ऐसे […]
इस्लामाबाद, 10 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शन मसूद अख्तर ने स्वीकार किया है कि भारत की ओर से पाकिस्तान स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए सटीक हमलों के कारण देश मुश्किल घड़ी में है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल ने टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में कहा, ”मौजूदा समय में हम […]
नयी दिल्ली, 10 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि भारत ने जिस तरह से आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है,उससे पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी आतंकवादी गतिविधियों और कायराना हरकतों को तुरंत बंद […]
नयी दिल्ली,10 मई (वार्ता) स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि यह साहसिक कदम भारतीय लोगों की इच्छाशक्ति और नेतृत्व को दर्शाता है और देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की […]
नई दिल्ली 10 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शनिवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में सीमा की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तान के सैन्य दुस्साहस का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया […]
जम्मू, 10 मई (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जम्मू फ्रंटियर के जवानों ने पाकिस्तान के सियालकोट जिले में आतंकवादियों के लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया है। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि कल रात करीब नौ बजे पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों […]
होशियारपुर 10 मई (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर जिले के दो गांवों में शनिवार को अज्ञात हवाई उपकरणों का मलबा पाया गया, जिन्हें कथित तौर पर वायु रक्षा द्वारा मार गिराया गया था। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि गांव सीकरी के खेतों से एक संदिग्ध […]
मुंबई, 10 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र राज्य मत्स्य विभाग ने मछली पकड़ने वाले समुदाय को चेतावनी जारी की है कि वे तेल रिग और 877.97 किलोमीटर लंबे महाराष्ट्र तट पर अपतटीय रक्षा क्षेत्रों के पास न जाएं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय […]