ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रात 2 बजे डबरा में बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। डबरा से लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फोन पर ही फटकार लगाई। बाद में बिजली विभाग अधिकारी कर्मचारियों के साथ रेस्ट हाउस में मीटिंग कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने […]

मुरैना: कैलारस तहसील के भुरावली गांव में सीमांकन के दौरान खेत मालिक ने मौके पर रिपोर्ट नहीं मिलने से नाराज होकर पटवारी से मारपीट कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पटवारी का चश्मा टूट गया और सीमांकन नक्शा भी फाड़ दिया गया। भुरावली हल्के के पटवारी देश दीपक सिंह अपने […]

दतिया: नगरपालिका ठेकेदार की घोर लापरवाही सामने आई है। वार्ड क्रमांक 32 में भदौरिया की खिड़की के बाहर हरिजन बस्ती मे नगरपालिका ठेकेदार द्वारा सीसी रोड़ डाली गईं है जिसमे नाला बनना है। ठेकेदार द्वारा 7 दिन पहले जेसीबी मशीन से नाले का पाईप निकाल दिया गया था। कहा था […]

इंदौर:शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खजराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.8 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. जब्त माल की […]

ग्वालियर: शहर की सीमा पर स्थित सिरौल में होटल विरासत ए पंजाब के सामने हाइवे पर दो व्यापारियों के साथ 92 हजार 200 रुपए लूट कर मारपीट कर दी। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने जितेंद्र सिंह जादौन और सुनील जादौन के साथ मारपीट की। जितेंद्र सिंह के सिर में गंभीर […]

रीवा: बीती रात दो पक्षो के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई. एक बोलेरो को जला दिया गया जबकि दूसरी पलट गई. दोनो पक्ष थाने नही पहुंचे है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.मनगवां नगर से 15 किलो मीटर दूर पैपखरा बसेड़ा गांव के बीच बीती रात […]

ग्वालियर:कंपू थाना क्षेत्र के कंपू तिराहे पर स्थित परख पैथोलॉजी के सामने आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।

मुरैना: मुरैना जिला जेल में कैदी और जेल प्रहरियों में मारपीट हो गई। चारों चोटिल हुए हैं। बैरक बदलते समय यह झगड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल में अब अलग-अलग रखा गया है। मुरैना जिला जेल में दो कैदियों ने दो प्रहरियों के साथ में मारपीट कर दी। मारपीट […]

रीवा: चाकघाट के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भले ही करोड़ों की लागत से भव्य भवन बना दिया गया हो, आईसीयू केंद्र एवं एक्सरे मशीन की व्यवस्था हो गई हो किंतु यहां पदस्थ चिकित्सकों के नियमित रूप से यहां न रहने के कारण अस्पताल की सारी व्यवस्था चरमरा गई है। […]

दमोह:जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 मील के पास गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांदकपुर निवासी गुलाब रजक (45 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति चेतराम रजक 65 वर्ष, निवासी माला गंभीर रूप से घायल हो गया,मिली जानकारी के अनुसार दीपक रजक ने बताया […]