नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को कहा कि दिव्यांगों के लिए सेल थेरेपी ‘आयुष्मान भारत’ में शामिल कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करेंगे, ताकि जटिल और असाध्य बीमारी से जूझ रहे दिव्यांगों को जीवन की नई किरण मिल सके। […]

बुखारेस्ट, 17 अक्टूबर (वार्ता) रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 13 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन विभाग के प्रमुख राएद अराफात ने कहा कि बचाव दल को एक और पीड़ित मिला है […]

मुंबई, 17 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.02 रुपये का बोला गया। लगातार दो कारोबारी दिवस की तेजी के बाद रुपये में गिरावट दर्ज की गयी है। इन दो दिनों में रुपया 85 पैसे मजबूत […]

लखनऊ, 17 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी केवल फोटो खिचवाने के लिए फतेहपुर गए थे। वह वहां जाकर केवल घड़ियाली आँसू बहाने का काम […]

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 18 वर्षों के बाद परिचालन स्तर पर लाभ में आ गया है और इसका वित्तीय पुनरुद्धार दूरसंचार विभाग की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है। श्री सिंधिया ने शुक्रवार को […]

मीरानशाह, 17 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के मीर अली में एक सैन्य शिविर पर हुए एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस हमले की पुष्टि की। पुलिस जांच के अनुसार, हमला तब हुआ […]

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। श्री मोदी ने डा अमरसूर्या का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भारत यात्रा ऐतिहासिक है और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों […]

अम्बिकापुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) दीपावली त्योहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया है। इसके तहत मिठाई, खोवा और दूध जैसे उत्पादों की गुणवत्ता की जाँच की जा रही है और मिलावटखोरी […]

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीद की परंपरा को देखते हुए एक तरफ जहां स्थानीय ज्वैलर्स और आभूषणों के शोरूम में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं, वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी भौतिक या डिजिटल सोने-चांदी पर आकर्षक ऑफर […]

रियाद, 17 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच शनिवार को ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी। सिनर ने सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में जगह बना […]