जबलपुर: वायु गुणवत्ता में सुधार लाने नगर निगम ने अनूठी पहल की जिसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में शुद्ध वायु का संकल्प गूंजा। दरअसल महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को […]
भिंड: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्राम पचेरा में सड़क निर्माण का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही गांवों के समग्र विकास की कुंजी है। सड़कें बनने से विकास कार्य सीधे जन-जन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण […]
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में वानिकी सम्मेलन एवं भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मीट-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजधानी में तीन दिवसीय आईएफएस मीट-2026 की औपचारिक शुरुआत हुई। इस आयोजन में भारतीय वन सेवा के अधिकारी अगले तीन दिनों तक […]
भोपाल: राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र में पशु-क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लक्ष्मी कैंपस इलाके में एक पिल्ले समेत पांच स्ट्रीट डॉग्स को जानबूझकर जहरीला भोजन खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना चार दिन बाद उजागर हुई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश […]
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वर्चुअली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. यादव ने प्रभु श्रीराम से महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वास्थ्य […]
ग्वालियर: हजार बिस्तर सरकारी अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने में जुटी है। अस्पताल अधीक्षक से मिलने पर अड़े एक संगठन के पदाधिकारियों की कंपू थाने के टीआई अमर सिंह सिकरवार के साथ भी बहसबाज़ी हो गई।
ग्वालियर: ग्वालियर में घने कोहरे के कारण आज सुबह सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. […]
श्योपुर: सवाई माधोपुर से श्योपुर आ रही यात्री बस यहां हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
भोपाल: राजधानी के पुराने शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई आजाद, मार्केट, मंगलवारा, मारवाड़ी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में की. यहां से अतिक्रमण अमले ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया. बता दें कि पुराने शहर में कुछ दिनों पहले ही लगातार तीन […]
इंदौर: बंबई बाजार इलाके में शुक्रवार सुबह तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई. तल मंजिल पर स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग का धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, जिससे अंदर फंसे लोगों की जान खतरे में पड़ गई. यहां पर धुंए में फंसे […]