ग्वालियर में बुजुर्ग महिला और बेटी की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

ग्वालियर, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उसकी पुत्री की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आज उनके घर से शव बरामद कर आरोपियों के बारे में पता लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय सिटी सेंटर के गार्डन होम्स मल्टी स्टोरी में रहने वाली रीना भल्ला (56) और उसकी मां अंजू पुरी (81) के शव आज उनके फ्लेट में पड़े मिले। दोनों की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या की है।

सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचं। मौके पर पुलिस का जांच दल भी पहुंचा। आरोपियों के बारे में पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मां और बेटी एक दुकान का संचालन भी करती थीं। उनके यहां कुछ कर्मचारी भी थे, जो समय समय पर बदल जाते थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

इंदौर में चार फ्लायओवर का लोकार्पण किया यादव ने

Tue Oct 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में एक साथ लगभग 222 करोड़ रुपये की लागत के चार फ्लायओवर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फूटी कोठी (संत सेवालाल […]

You May Like

मनोरंजन