उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बने नीरज सिंह

लखनऊ, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की विशेष आम सभा (एसजीएम) में सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार के साथ विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश (आईएएस) की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विशेष रुप से उपस्थित उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने नीरज सिंह को चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव किया जिसका पूरी कार्यकारिणी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

सचिव प्रमोद कुमार ने बैठक के एजेंडा की जानकारी दी और कार्यकारिणी के विस्तार व कमेटियों के गठन पर मुहर लगाई गई।

बैठक में सचिव प्रमोद कुमार व कोषाध्यक्ष डा.रोहित पाण्डेय ने जानकारी दी कि खेल के प्रसार में योगदान को देखते हुए बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के सचिव सहदेव सिंह समन्वय समिति के चेयरमैन बनाये गए है।

इसके अलावा गोरखपुर के राजेश नायक वरिष्ठ सह सचिव, मथुरा के मुकेश यादव व अलीगढ़ के ओम प्रकाश सह सचिव, मुजफ्फर नगर के विकास रूडकीवाल उपाध्यक्ष, बहराईच के अभिषेक धानुक व आगरा के पृथ्वीराज सदस्य मनोनीत किए गए है।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा गठित विभिन्न समितियों के चेयरमैन की घोषणा की गई। नवनियुक्त चेयरमैन अब समितियों के सदस्यों का चुनाव करेंगे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 15 अक्टूबर 2024

Tue Oct 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पंचांग 15 अक्टूबर 2024:- रा.मि. 23 संवत् 2081 आश्विन शुक्ल त्रयोदशी भौमवासरे रात 10/10, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 8/58, वृद्धि योगे दिन 1/38, कौलव करणे सू.उ. 6/16 सू.अ. 5/44, चन्द्रचार कुम्भ दिन 3/21 से मीन, पर्व- भौम प्रदोष […]

You May Like