शहर को आज मिलेगी एक साथ चार फ्लाई ओवर ब्रिज की सौगात

मुख्यमंत्री करेंगे चारों का लोकार्पण
वाहन चालकों का सफर होगा आसान

इंदौर:मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में आईडीए आज इतिहास रचेगा। पहली बार आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के हाथों एक साथ चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात शहर को मिलेगी. इसके कारण शहर के 7 लाख वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा.शहर के विकास में आईडीए की मुख्य भूमिका के चलते फूटी कोठी और भंवरकुआ चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का काम पूरा हो गया है. साथ ही खजराना और लव कुश चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज की एक-एक भुजा तैयार हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज आयोजित भव्य कार्यक्रम में उक्त फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा.

फूटी कोठी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम में महापौर सहित सभी विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. लोकार्पण पश्चात मुख्यमंत्री का संबोधन होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा भंवर कुआ , खजराना चौराहा और फिर लव कुश चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज का शुभारंभ किया जाएगा. प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा फूटी कोठी चौराहे पर पहुंचे. प्राधिकरण के सीईओ राम प्रकाश अहिरवार ने तैयारियों की जानकारी दी. यह पहला मौका है जब इंदौर को एक साथ एक दिन तथा एक बार में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिल रही है.

आईडीए ने किया कीर्तिमान स्थापित
इंदौर शहर में अभी तक जितने भी रेलवे ओवरब्रिज या फ्लाईओवर ब्रिज बने हैं , उनके निर्माण में कई साल लगे है. आईडीए द्वारा इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण में कीर्तिमान बनाया गया है. प्राधिकरण ने इन ब्रिज का निर्माण इतनी तेजी से किया गया कि लोगों को अंदाजा ही नहीं हो सका और समय से पहले ही फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गए. इसके पीछे आईडीए सभी ब्रिज निर्माण में लगे इंजीनियर की भूमिका अहम है, जिन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में कार्य को गति दी.

भंवर कुआ चौराहा फ्लाई ओवर
लंबाई 625 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर
6 लेन, लागत 55.77 करोड़
2 लाख वाहन चालकों को होगा फायदा

फूटी कोठी फ्लाई ओवर
लंबाई 610 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर
6 लेन, लागत 57.70 करोड़
2 लाख वाहन चालकों को होगा फायदा

खजराना चौराहा की एक लेन
लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर
6 लेन, लागत 41.9 करोड़
2 लाख वाहन गुजरेंगे

लवकुश चौराहे की एक लेन
लंबाई 675 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर
लागत 66.88 करोड़, 1.50 लाख वाहन गुजरेंगे

Next Post

आईटी पार्क चौराहे पर एमपीआरडीसी बना रहा फ्लाई ओवर

Mon Oct 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email 64 करोड़ की लागत से दो साल में बनेगा 8 सौ मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा होगा इंदौर: शहर में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भी चार फ्लाई ओवर ब्रिज बना रहा है. इसके तहत आईटी पार्क […]

You May Like

मनोरंजन