भिण्ड, 08 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरमी कस्बे के मानपुरा निवासी राजू यादव (20) कल रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। घर वापस लौटकर नहीं आया। आज सुबह जब परिवारिजन घर का गेट खोला तो राजू घर से बाहर खून से लथपथ मृत अवस्था में पडा हुआ पाया।
मेहगांव के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) संजय कोच्छा ने बताया कि राजू के सीने में गोली लगी है जो पसलियों में फंसी है। मृतक रात में किन लोगों के साथ था। इस बात की पड़ताल कराई जा रही है।