केजरीवाल के मार्गदर्शन में युद्ध स्तर पर दुरुस्त की जा रही सड़कें : आतिशी

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है।

सुश्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें एक झूठे केस में फंसाया और छह महीने तक जेल में रखा। इस षड्यंत्र का मक़सद किसी भी तरीक़े से दिल्ली सरकार के कामों को रोकना था। हम सबने देखा कि किस तरह पिछले छह महीने से दिल्ली के आम लोगों के रोजमर्रा के कामों को रोका गया, लेकिन इस बात की खुशी है कि भाजपा का कोई षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया। उच्चतम न्यायालय ने श्री केजरीवाल को जमानत दी और कड़े शब्दों में केंद्र सरकार को लताड़ लगाई।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद उनके साथ पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद से दिल्ली सरकार तुरंत प्रभाव से युद्ध स्तर पर पीडब्ल्यूडी की सड़कों को ठीक करवाने में जुट गई। इस बाबत सभी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई गई जिसके बाद सभी मंत्रियों, विधायकों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निरीक्षण में पाया गया कि 89 सड़कों को पूरी तरह से सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। इन 89 सड़कों में से 74 का टेंडर कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में ही इन 74 सड़कों को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बाकी की 15 सड़कें भी टेंडर प्रक्रिया में है। टेंडर पूरा होने के बाद कुछ सप्ताह में इनपर भी काम शुरू हो जाएगा।

Next Post

शाह ने नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की प्रतिबद्धता दोहरायी

Mon Oct 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया है कि सरकार वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी […]

You May Like

मनोरंजन