चोटिल दुबे बांग्लादेश टी-20 श्रृंखला से हुए बाहर

मुम्बई (वार्ता) भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरु हो जा रही तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। तिलक रविवार सुबह भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विज्ञप्ति में कहा, “पीठ में चोट के चलते ऑलराउंडर शिवम दुबे टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। सीनियर चयन समिति ने दुबे की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल करने फैसला किया है। तिलक रविवार सुबह ग्वालियर में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।”

दुबे भारतीय टीम की टी-20 विश्वकप अभियान का हिस्सा थे। वह श्रीलंका दौरे पर टी-20 और एकदिवसीय दोनों सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हाल ही में दुबे ने दलीप ट्रॉफी शतक बनाया था।

बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव और तिलक वर्मा।

 

Next Post

शहर में महिला पुलिस की स्कूटी पेट्रोलिंग शुरू 

Sun Oct 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   नवभारत न्यूज रतलाम। शहर में महिला पुलिस की स्कूटी पेट्रोलिंग शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एसपी अमित […]

You May Like

मनोरंजन