अटल पार्क का 3 अक्टूबर को होगा लोकार्पण: शुक्ल

रीवा, 30 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सिविल लाइन रीवा स्थित अटल पार्क का लोकार्पण रीवा वासियों के लिए उत्सव का अवसर है। लोकार्पण समारोह में देश के प्रसिद्ध सूफी और पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर अपने स्वरों का जादू विखेरेगें।

श्री शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन रीवा के लोकार्पण के तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य समारोह में हजारों लोग शामिल होंगे। सभी के बैठने, साफ-सफाई, सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध रानीतालाब मंदिर रीवा में पहुंचकर माँ भगवती के दर्शन तथा पूजन-अर्चन किया। उन्होंने माता भगवती से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने रानीतालाब मंदिर परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था एवं आगामी नवरात्रि मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Next Post

मंगलसूत्र झपट कर भागने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon Sep 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रतलाम, 30 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के प्रतापनगर ब्रिज पर करीब एक माह पूर्व हुई मंगलसूत्र झपटने की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी स्टेशन रोड पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन