मॉस्को, (वार्ता) रूस के दागिस्तान में शुक्रवार को एक गैस स्टेशन में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। यह जानकारी रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने कहा कि मखचकाला के बाहरी इलाके में हुए विस्फोट में अन्य 11 लोग घायल हो गए।
स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि आठ घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
तास समाचार एजेंसी के अनुसार, विस्फोट स्थल के मलबे पर खोज और बचाव अभियान जारी है।