दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया डॉ. यादव ने

भोपाल, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाई-वे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त करने के साथ सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

Next Post

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 24 सितम्बर (वार्ता) संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्तियां मंगाई गई हैं। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं […]

You May Like

मनोरंजन