नड्डा पहुंचे श्री महाकाल के दर्शन के लिए

उज्जैन, 03 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन आज श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन किया।

श्री नड्डा इंदौर से उज्जैन पहुंच कर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने पूरे विधि-विधान से गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर का पूजन किया।

भाजपा अध्यक्ष कल से मध्यप्रदेश में हैं। कल उन्होंने जबलपुर और शहडोल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। आज वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Next Post

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित

Wed Apr 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित हैं और यहां एम्स में उनका उपचार चल रहा है। पिछले छह महीने से […]

You May Like