शेखर कपूर आईएफएफआई के महोत्सव निदेशक नियुक्त

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार शेखर कपूर को गोवा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया हैंडल से आईएफएफआई ने एक ट्वीट किया , जिसमें लिखा गया कि आईएफएफआई ने दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर को अपने महोत्सव निदेशक के रूप में नियुक्त करके अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ। प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का नेतृत्व करेंगे, जो एक सिनेमाई भव्यता का वादा करता है।

शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का निदेशक नियुक्त किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा यह सम्मान की बात है। यह प्रतिबद्धता है। यह जिम्मेदारी है। मुझे अपने भरोसे के लायक समझने के लिए आपका धन्यवाद।

Next Post

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा दूसरे दिन ऋषिकेश से शिवपुरी पहुंची

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email देहरादून, (वार्ता) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गुरुवार को केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा पद यात्रा दूसरे दिन ऋषिकेश से सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शुरू हुई और […]

You May Like