रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे डा.सुभाष चंद्रा

मुंबई, (वार्ता) जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का निधन बुधवार को हो गया है।जी समूह के संस्थापक डा.सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

डा.सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘जी ग्रुप ने निर्णय लिया है, रतन टाटा के उपर, उनके जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

Next Post

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

Sun Oct 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की […]

You May Like