नये आपराधिक कानूनों के तहत साढे पांच लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज

नये आपराधिक कानूनों के तहत साढे पांच लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली 18 सितम्बर (वार्ता) देश में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद साढे पांच लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं और आठ लाख से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के मौके पर बताया कि एक जुलाई को भारतीय न्याय संहिता लागू किये जाने के बाद से तीन सितंबर तक कुल 5 लाख 56 हजार प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी), राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ( एनएफएसयू), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा नियमित प्रशिक्षण और वेबिनार के माध्यम से 8 लाख से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

नए आपराधिक कानूनों को समझने और लोगों की मदद के लिए एक मोबाइल और वेब एप्लीकेशन ‘आपराधिक कानूनों का एनसीआरबी संकलन’ तैयार किया गया है और अब तक इसे लगभग 5 लाख 85 हजार बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा राज्यों और केेन्द्र शासित प्रदेशों की सहायता के लिए एनसीआरबी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14415 के साथ सीसीटीएनएस तकनीकी सहायता कॉल सेंटर की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि विदेश आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए शुरू किये गये ‘विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम’ को अब इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के बाद मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, कोचीन, अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर भी शुरू किया जायेगा।

Next Post

विश्व व्यवस्था में भारत की स्थिति ‘विश्व मित्र’ और ‘विश्व बंधु’ की है: जनरल चौहान

Wed Sep 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 18 सितम्बर (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि वैश्विक व्यवस्था में भारत की स्थिति ‘विश्व मित्र’ और ‘विश्व बंधु’ की है। वह 18 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में मुख्यालय […]

You May Like