एक लाख भक्तों की भीड़,शीघ्र दर्शन की उठी डिमांड

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में इन दिनों काफी भीड़ चल रही

 

नवभारत न्यूज

ओंकारेश्वर। रविवार को एक लाख भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे। दर्शन कराने में थोड़ी असुविधा हो रही है। डेम से भी पानी ज्यादा मात्रा में रिलीज किया जा रहा है। सुविधाजनक दर्शन और मंदिर की आय बढ़ाने के लिए शीघ्र दर्शन टिकिट चालू रखने की मांग उठ रही है।

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में इन दिनों काफी भीड़ चल रही है। शनिवार को भी 60 हजार भक्त पंहुचे थे। भीड़ अधिक होने से सामान्य लाइन से दर्शन कराना पड़ रहा है। शनिवार, रविवार,सोमवार को शीघ्र दर्शन बन्द रहते हैं। कई भक्तों को बगैर दर्शन के लौटना पड़ता है, क्योंकि उनकी फ्लाइट्स, ट्रेन के रिजर्वेशन रहते हंै। सामान्य लाइन में 3 से 5 घंटे लग जाते हैं। उज्जैन में 250 रुपए में लाइन से हटकर नंदीजी के पीछे से दर्शन करा दिए जाते हैं। इससे ट्रस्ट को आय भी होगी, जिससे विकास कार्य विस्तार किया जा सकता है।

एक घंटे में शीघ्र

दर्शन हो सकते हैं

शीघ्र जाने वालों को अधिक से अधिक एक घंटे में दर्शन हो जाएंगे। लोग दुखी होकर नहीं जायेंगे।

शीघ्र दर्शन गादी के पीछे नए चढ़ाव से जाकर गौ माता पुत्रवन्ति माता होकर सुखदेव मुनि गेट से प्रवेश कराकर बेरीकेट कर दीवाल किनारे से सिंगल लाइन में दर्शन करवाए जा सकते हैं। झूलापुल से सामान्य दर्शन वाले चढ़ाव से चढक़र शनि महाराज की तरफ से महिला गेट से प्रवेश करवाकर चांदी गेट से अंदर दो लाइन बनाकर दर्शन करवाए जा सकते हैं।

 

चांदी गेट का उपयोग करें

 

पुराने पुल से आने वाले भी बड़े नंदी से मुख्य द्वार से प्रवेश कर चांदी गेट से प्रवेश कर सकते हैं। प्रोटोकॉल वाले पुलिस सहायता से एवं पास वाले गेट से जा सकते हैं। दिव्यांगों अति वृद्ध लोगों को लकड़ी गेट से दर्शन करवाए जा सकते हंै। यह गेट इन्ही लोगों के लिए बनाया गया था। निकासी के सामने बिलकुल भी भीड़ नहीं लगने दी जाना चाहिए। बारिश भी हुई। भीगते हुए दर्शन में भक्त लगे रहे। नर्मदाजी का जल स्तर करीब 20 फिट कम हो गया है। भक्तों ने घाटों पर स्नान भी किया।

Next Post

भक्तिमय माहौल में मना जिझौतिया ब्राह्मण समाज का

Sun Sep 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email *परिवार मिलन समारोह* ग्वालियर। जीझौतिया समाज का परिवार मिलन समारोह रविवार को सुप्रिसिद्ध भागवताचार्य पं. रमाकांत व्यास की मधुर भजन प्रस्तुति के साथ अरजरिया फार्म हाउस पर मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर […]

You May Like