केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में फंसे तीर्थयात्री, एक की मौत

देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद स्थित केदारनाथ मार्ग पर सोमवार देर शाम अत्याधिक वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में कई तीर्थयात्री फंस गए। अभी तक एक व्यक्ति की मृत्यु होने और तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लिए जाने की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। मृतक मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त किया है।

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने यूनीवार्ता को बताया कि आज शाम को अत्यधिक वर्षा के कारण स्थान सोनप्रयाग (मुनकटिया) में भूस्खलन की जद में कुछ यात्री आ गए थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया और 03 घायल एवं 01 मृतक को निकला गया है तथा अभी भी एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। लगातार हो रही भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीम की सुरक्षा की दृष्टिगत रेस्क्यू कार्य को रोका गया है।

श्री रजवार के अनुसार, गोपाल पुत्र भक्तराम, उम्र-50, निवासी मध्य प्रदेश का शव मिला है। जबकि जेवश तिवारी, उम्र 68 वर्ष, निवासी नेपाल देश, छगन लाल, पुत्र भक्तराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश, मनप्रीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल को घायल अवस्था में निकाल कर निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है।

 

Next Post

ट्रम्प ने हैरिस के साथ बहस की तैयारी शुरु की

Tue Sep 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वाशिंगटन (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प उपराष्ट्रपति एवं इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ मंगलवार को होने वाली बहस की […]

You May Like