दिग्विजय ने बेहतर चुनाव संचालन के लिए जताया आभार

भोपाल, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बेहतर चुनाव संचालन के लिए चुनाव आयोग, जिला रिटनिंग ऑफिसर और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

श्री सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘मैं राजगढ़ लोकसभा के 6 लाख 12 हजार 654 मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया। मैं कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने अपना चुनाव समझकर ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से बधाई! मैं चुनाव आयोग जिला रिटनिंग ऑफिसर व पुलिस प्रशासन राजगढ़ का भी आभारी हूँ जिन्होनें चुनाव का संचालन किया। धन्यवाद।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और उन्हें लगभग डेढ़ लाख मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।

Next Post

इंदौर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई में रहेगी नई व्यवस्था

Wed Jun 5 , 2024
जनसुनवाई की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी इंदौर, 05 जून 2024 इंदौर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को समय पर सुनकर उनके समय-सीमा में प्रभावी निराकरण के […]

You May Like