युगांडा की ओलंपिक धाविका रेबेका चेप्टेगी का निधन

केन्या (वार्ता) गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मोई टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती युगांडा की लंबी दूरी की धावक रेबेका चेप्टेगी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।

वह 33 वर्ष की थी।

चेप्टेगी ने पेरिस ओलंपिक में महिला मैराथन में भाग लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी है।

अस्पताल के डॉ. ओवेन मेनाच ने कहा चेप्टगी के निधन की जानकारी दी। चेप्टेगी एक हमले में गंभीर रूप से जल गई थी। उन्होंने बताया कि चेप्टगी का निधन उनके कई अंगों के काम नहीं करने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय उसकी किडनी खराब हो गई थी।

समाचार पत्र के अनुसार केन्याई पुलिस ने बताया था कि जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही थी उसी ने रविवार को चेप्टगी पर गैसोलीन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हमलावर की पहचान डिक्सन एनडिएमा के रूप में की गई।

Next Post

सिमरन महिला 100 मीटर टी12 फाइनल में पदक से चूकी

Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस (वार्ता) भारत की दृष्टिबाधित पैरा एथलीट सिमरन शर्मा ने गुरुवार को महिला 100 मीटर टी12 के फाइनल मुकाबले में पदक से चूक गई। वह स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही। आज यहां हुई स्पर्धा में प्रतिभाशाली […]

You May Like

मनोरंजन