पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए को फिर से गिरफ्त में लिया गया

खरगोन, 03 सितंबर(वार्ता) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह वन मंडल क्षेत्र में शिफ्टिंग के दौरान पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए को करीब 20 दिनों बाद आज फिर पकड़ लिया गया।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार ग्राम मर्दाना क्षेत्र के लोकेश मंडलोई के खेत में रखे गए पिंजरे में आज तेंदुआ कैद हो गया। उसे सुरक्षित रूप से जंगलों में छोड़ दिया गया है।

दरअसल इस तेंदुए ने कई जानवरों को मारने के अलावा एक व्यक्ति को घायल भी किया था। ग्रामीणों में भय होने के चलते पिंजरे लगवाए गए थे। गत 8 अगस्त को यह एक पिंजरे में फंस गया था, लेकिन उसे पिंजरे को इसने आक्रामक होकर कमजोर कर दिया था।

इसे दूसरे पिंजरे में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी ,लेकिन यह दूसरे पिंजरे में शिफ्ट होने के बावजूद उसे तोड़कर फरार हो गया था।

उसके बाद तीन कैमरा ट्रैप लगाए गए थे और स्थान बदल बदल कर पिंजरे को स्थापित किया जा रहा था। इसके क्षेत्र में लगातार पगमार्क देखे जा रहे थे, और 31 अगस्त को कैमरा ट्रैप में इसकी फोटो भी कैद हुई थी।

इसके पिंजरे के चारों तरफ केले के पत्ते ढक दिए गए थे ,ताकि यह कैद होने के बाद बाहर नहीं देख पाए और आक्रामक ना हो। उन्होंने बताया कि कद काठी से स्पष्ट है कि यह वही वयस्क नर तेंदुआ है।

क्षेत्र में हो रही बारिश से इसे ग्रामीण इलाके से वन विभाग के ऑफिस में लाने में बड़ी दिक्कत हुई, और इसे लोहे की बैलगाड़ी में परिवहन कर लाया गया।

Next Post

चौबीस घंटे के अंदर बच्चो की हुई मौत से अस्पताल में हडकम्प

Tue Sep 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email विभागाध्यक्ष ने कहा पांच मौते नही हुई, अस्पताल प्रबंधन ने बताई सच्चाई, आज एक मौत की पुष्टि नवभारत न्यूज रीवा, 3 सितम्बर, संजय गांधी एवं गांधी मेमोरियल अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है. […]

You May Like

मनोरंजन