मोबाइल हाथ में फटने से दो बालक गंभीर 

छिंदवाड़ा

 

चौरई थाना क्षेत्र के कलकोठी गांव का रहने वाला रामरहेश सिंह उइके उम्र 9 साल के हाथ मोबाइल फट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक साथी भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।घटना आज दोपहर की है। उसके पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि में और मेरी पत्नी खेत गए हुए थे। जिओ कंपनी का मोबाइल चार्ज में लगा हुआ था। इस दौरान कार्टून देखने जैसे ही वह मोबाइल निकालने गया मोबाइल उसके हाथ मे फट गया। उस्का दोस्त भी उसके साथ था। उसे हल्की फुल्की चोट आई है। जबकि इस हादसे में राम रहेश को हाथ और जांध में गंभीर चोट आई है परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। वही उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Next Post

रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य चलेगी दिवाली छट स्पेशल ट्रेन

Sat Aug 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत प्रतिनिधि भोपाल, 31 अगस्त. रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा लिए रीवा-रानी कमलापति- रीवा के मध्य 06-06 ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह […]

You May Like

मनोरंजन