रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य चलेगी दिवाली छट स्पेशल ट्रेन

नवभारत प्रतिनिधि

भोपाल, 31 अगस्त. रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा लिए रीवा-रानी कमलापति- रीवा के मध्य 06-06 ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के बीना, विदिशा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

 

गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 05 October से 09 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए 18:45 बजे बीना,19:50 बजे विदिशा और 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति- रीवा सुपरफास्ट द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल 05 October से 09 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर,23.08 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुँचकर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए सुबह 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में सतना ,मैहर,कटनी मुड़वारा,दमोह,सागर,बीना,विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी।

Next Post

पेड़ पौधों की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्र नियमित कर रहे हैं 2 घंटे श्रमदान 

Sat Aug 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नीमच। शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जुटी हुई है संस्था संरक्षक इंजि […]

You May Like