‘आप’ मंत्री कैलाश गहलोत से ईडी की पूछताछ

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक एवं दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत को दिल्ली शराब नीति में शनिवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया और मंत्री कुछ ही घंटों के बाद केन्द्रीय जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुए।

नजफगढ़ से ‘आप’ के विधायक गहलोत (49) दिल्ली सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री हैं।

ईडी ने शराब नीति में 21 मार्च को ‘आप’ के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। श्री केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह स्वतंत्र भारत में गिरफ्तार होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह एक अप्रैल तक केन्द्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Next Post

ईरानी जहाज का अपहरण करने वाले सोमाली डकैतों को भारत ला रही है नौसेना

Sat Mar 30 , 2024
नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) ईरान के ध्वज वाले जहाज को सोमाली डकैतों से छुडाने के बाद भारतीय नौसेना सभी नौ डकैतों को समुद्री कानूनों के तहत कार्रवाई के लिए भारत ला रही है। नौसेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि नौसेना ने ईरानी जहाज पर सवार चालक दल […]

You May Like