भारत डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चयनित

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में एक बार फिर आज चुन लिया गया।

भारत को डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी बोर्ड में पहली बार 2018 में और दूसरी बार 2022 में चुना गया था।
तीसरा कार्यकाल 2025-2027 का होगा।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां बताया कि भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में तीसरी अवधि 2025-2027 के लिए फिर से चुना गया।
डब्ल्यूएफपी कार्यकारी बोर्ड में भारत के बने रहने से डब्ल्यूएफपी में इसकी भागीदारी और मजबूत और गहरी होगी।

Next Post

ग्वालियर चंबल में भरे जाएंगे नामांकन पत्र, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri Apr 12 , 2024
ग्वालियर: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में होगी। इसकी सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने रिटर्निंग अधिकारी कक्ष सहित नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर जिला […]

You May Like