बिजली गिरने के कारण महिला की मौत

भिंड, 30 मार्च मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र के आलमपुर में बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण एक महिला की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम हुयी इस घटना में एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका जयदेवी की मौत हो गयी। जयदेवी अपने खेत में कार्य कर रही थीं, तभी बारिश हुयी और बिजली भी गिरी। महिला बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी थी।

जिले में दिन भर तेज धूप रही और शाम को अचानक बादल छा गए और बारिश भी हुयी। इस वजह से शाम को तापमान में कमी भी दर्ज की गयी।

Next Post

कांग्रेस का मध्यप्रदेश में होने वाला है सूपड़ा साफ: यादव

Sat Mar 30 , 2024
भोपाल, 30 मार्च मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है और कांग्रेस हासिए पर पहुंच गयी है। डॉ यादव ने यह बात यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सहित रीवा, इंदौर […]

You May Like