जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अधिकारी- तोमर

ग्वालियर, 25 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रशासन के अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

श्री तोमर ने आज यहाँ ग्वालियर नगरपालिका निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-7 के शब्द प्रताप आश्रम के निकट आमजन की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने 50 पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण किया, जिसमें 28 निराश्रित पेंशन, 18 कल्याणी पेंशन और 4 नि:शक्तजन पेंशन के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए। इसके अलावा हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची और 178 महिलाओं को कामकाजी कार्ड, 98 राशन पात्रता पर्ची तथा 27 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों की पानी, बिजली, सड़क, सीवर के साथ नगर निगम, विद्युत विभाग तथा जिला प्रशासन से सम्बन्धित शिकायतें सुनी गई और उनका निराकरण किया गया।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को किसी प्रकार की तकलीफ और समस्या नहीं रहे। उन्होंने जनता की समस्यों को सुनने के बाद , उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे वार्डों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। यहां हर गरीब का सम्मान होगा।

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं

Sun Aug 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत रोवा 25 अगस्त 2024   उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर […]

You May Like

मनोरंजन