बुधनी। पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने गृह क्षेत्र बुधनी पहुंचे जहां स्थानीय नेता और भाजपा कार्यकर्ताओं साहित नगरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बुधनी में पहला दौरा था। शिवराज सिंह चौहान खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, साहित तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
स्थानीय बस स्टेंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों ने राखी बांधी। मंच से शिवराज सिंह चौहान ने समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे विदिशा संसदीय क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण करने के सपने को पूरा करने के लिए दोगुनी शक्ति के साथ काम करने का अवसर मिला है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आप लोगों की सेवा करने का अवसर मिला मुझे गांवों की तस्वीर बदलने ओर बहनों की तकदीर बनाने के लिए मुझे लायक बनाया है। बुधनी ओर विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता ने जिसका मैं फिर से आशीर्वाद लेने आया हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता मेरी भगवान है और भारत विश्व में सिरमौर बने बुधनी ओर विदिशा संसदीय क्षेत्र का विकास का महायज्ञ निरंतर चलता रहेगा। बुधनी ओर विदिशा की जनता मेरा परिवार है और में अपने परिवार की सेवा निरंतर करता रहूंगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, पूर्व अध्यक्ष आजाद सिंह राजपूत, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अर्जुन मालवीय,जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा,सलकनपुर देवी धाम अध्यक्ष महेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, लेखराम यादव,सतीश गुप्ता, किशन मालवीय, महिला नेत्री शिवानी यादव, धीरेंद्र तिवारी, नपा उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, पार्षद प्रवीण चौहान, प्रभात भदौरिया, विनोद शिवहरे,यशवंत सिंह चौहान, श्रीकांत शर्मा, विशाल खत्री, राकेश तनेजा, पवन चंद्रफेरी, रिंकू यादव, मांगीलाल यादव सुनील पंजाबी, राहुल रिठोरिया, साजिद पटेल मोनू सारवान साहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी और बुधनी, शाहगंज मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।