डॉक्टर हत्या के विरोध में महिला मोर्चे का कैंडल मार्च 

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

 

नवभारत न्यूज

 

इंदौर। आज शाम भाजपा महिला मोर्चा ने कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध कैंडल मार्च निकाला। अहिल्या प्रतिमा राजबाड़ा से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा ने काली पट्टी बांध कर हत्यारे आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की ।

कैंडल मार्च में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री सविता अखंड,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, वृंदा गौड़, डॉ. उमाशशि शर्मा,ज्योति तोमर, पदमा भोजे,कंचन गिदवानी, ज्योति पंडित सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दुष्कर्मी को सख्त सजा देने के मांग की।

Next Post

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी दो गिरफ्तार

Fri Aug 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव बावड़ी के पास पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले […]

You May Like