राज्य मंत्री श्री लोधी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

जिलेभर में स्वतंत्रता का उल्लास,सैकड़ों आयोजन होंगे

 

नवभारत न्यूज

खण्डवा । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में हर्षाेल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउण्ड में किया जाएगा। प्रात: 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया जाएगा। वे परेड की सलामी लेंगे।

वे मुख्यमंत्री का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन करेंगे। स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंंगे। उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरूस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

छैगांवमाखन में तहसील भवन का लोकार्पण

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी 15 अगस्त को प्रात: 11:30 बजे छैगांवमाखन में तहसील भवन का लोकार्पण करेंगे। राज्यमंत्री प्रात: 11:45 बजे छैगांवमाखन से सर्किट हाउस खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 12:45 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

जिलेभर में

सैकड़ों आयोजन

इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों व खंडवा समेत सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक दिन पहले जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकलीं। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

खालवा में उत्साह

इस त्यौहार पर खालवा में बड़ा उत्साह दिख रहा है। 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा में लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने भी रूचि दिखाई। वन विभाग के एसडीओ विजेंद्र सिंह जवारिया, संदीप वास्कले, रेंजर वीएस भदोरिया, मनीष पांडे,एसआर कुशवाह व इन रेंजों के कर्मचारी 15 अगस्त को झंडावंदन करेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत फेफरी सरकार, जूनापानी, डाभिया, ढाकना, खोरदा, लंगोटी, झिरपा, रोशनी, आवलिया, आड़ाखेडा में झंडावंदन कीतैयारियां पूरी कर ली गईं।

बीड़-मूंदी में तैयारी

नगर परिषद मूंदी में भी विधायक नारायण पटेल के नेतृत्व में कई कार्यक्रम होंगे। इंदिरा सागर पावर स्टेशन नर्मदानगर में बड़ी तैयारियां और स्टैंडर्ड कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से बना ली गई है।

खंडवा विधायक सक्रिय

खडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी दर्जनों आयोजनों में पहुंचेंगी। मुख्य समारोह में पहुंचेंगी। बीड़ में राजनारायणसिंह पूरनी, महिपाल सिंह, राधेश्याम मालवीय भी आयोजनों में पहुंचेंगे। बीड़ सरपंच सुरेश चौहान, फेफरिया के सरपंच जितेंद्र बोराड़े, दोहद के विशाल बड़ोदिया, मोहद के संतोष बाबा समेत सचिवगण उपस्थित रहेंगे।

विश्व का सबसे

बड़ा लोकतंत्र

श्री लोधी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का 78वां स्वतंत्रता दिवस हम मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हम सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र एवं डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

सहकारी समितियों

में तैयारी

खालवा की आजा सेवा सहकारी समितियों में भी झंडावंदन होगा। प्रशासन एमएस दांगी के अलावा सुनील गंगराड़े, जयंत पाराशर, गणेश राजवैद्ध, संतोष राजवैद्ध, जयप्रकाश रघुवंशी, शंकरलाल कवड़े झंडावंदन में पहुंचेंगे।

 

 

दिव्य बालाजी नगर में लहराएगा जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा

 

स्वतंत्रता दिवस पर छैगांवमाखन स्थित दिव्य बालाजीनगर में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। प्रात: 11.15 बजे मुख्य अतिथि पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, ग्रामपंचायत सरपंच लखन लाल गोलकर एवं सचिव मनोहर खतवासे की अध्यक्षता में जिले का सबसे ऊंचा 51 फिट का झंडा फहराया जाएगा। बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि प्रात: 10 बजे भारत माता को दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जाएगी। तत्पश्चात कराओके म्यूजिक प्रतियोगिता करवाया जाएगी, जिसमें जिले की सभी प्रतिभाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन बालाजी ग्रुप की किसी भी कॉलोनी से या 6262604513 तथा 6262604503 पर कॉल करके करवाया जा सकेगा। कराओके म्यूजिक प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को पुरस्कार स्वरूप प्रथम पुरस्कार में 11हजार रुपए की नकद इनामी राशि द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए नगद पुरस्कार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए नगद प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।

Next Post

युवक फांसी पर लटका मिला 

Wed Aug 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर मे बुधवार शुभ पुराने पुल के पास विद्युत विभाग की डीपी के नजदीक लगे विद्युत पोल से रस्सा बांधकर निचे खाई की दीवाल पर फांसी पर लटके युवक को लोगों ने देखा पुल से आने […]

You May Like