पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा

कांग्रेस को लगा झटका, कहीं खुशी तो कहीं निराशा
 जबलपुर: कांग्रेस में नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोडक़र भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है।  पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने कांग्रेस का हाथ छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे पाटन में जहां कांग्रेस में निराशा देखी जा रही है तो वहीं भाजपा में खुशी का माहौल है। गुरूवार को  नीलेश अवस्थी समेत अन्य ने भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में 28 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विस चुनाव लड़ाएगी पार्टी
विदित हो कि पाटन विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पाटन विधान सभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भाजपा में शामिल होकर प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल हुए। उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी।
30,255 वोटों से हारे थे
गौरतलब है कि साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से नीलेश अवस्थी कांग्रेस प्रत्याशी थे जिन्हें भाजपा के अजय विश्नोई ने 30 हजार 255 वोटों से हरा दिया था।
ऑडियो शेयर कर बोले विश्नोई: स्वागत करना हमारी मजबूरी
पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने एक ऑडियो वायरल करते हुए लिखा कि पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी है कि कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक 6 मिनट का ऑडियो भी शेयर किया है। इस आडियो में नीलेश कांग्रेस के कमलनाथ से लेकर अन्य नेताओं को सुशोभित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे है। 3.30 मिनिट के बाद वे बता रहे हैं कि उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्य कर्ताओं की हालत क्या होगी।

Next Post

56461 किसानों ने कराया पंजीयन

Fri Mar 29 , 2024
आज से 60 केन्द्रों में शुरु होगी गेंहू की खरीदी  जबलपुर: जिले में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो रही है।जिसमें जिले के सभी तहसीलों में अभी तक लगभग 60 केंद्र बनाए जा चुके हैं। इन सभी केंद्रों पर किसानों द्वारा लाई गई फसलों की खरीदी […]

You May Like